सितारों से आगे एपिसोड 62

4–6 minutes

·

·

,

कहीं से पता चला है कि आपने शादी कर ली है। क्या यह खबर सच है? “वैसे हमें यकीन नहीं है। अगर आप शादी करेंगे तो मीडिया को तो पता चलेगा।” “बिल्कुल, मैं शादी कर चुका हूँ। मैं आपको अपनी वाइफ से मिलाता हूँ।” जय राज ने जानवी की तरफ देखा। उसने जानवी का हाथ पकड़ा। “यह है मिसेज जानवी जय राज सिंघानिया।” “तो कितना टाइम हो गया आपकी और मैडम की शादी को?” उन्होंने फिर सवाल किया। “काफी महीने हो चुके हैं।” “आपने शादी कर ली। इससे आपकी बहुत सारी गर्लफ्रेंड के दिल टूट जाएँगे। जो लड़कियाँ आपकी गर्लफ्रेंड कभी रही हैं, आपने बहुत सी लड़कियों के दिल तोड़ दिए।” एक न्यूज़ रिपोर्टर ने कहा। जयराज ने जानवी के चेहरे की तरफ देखा। उसे लगा कहीं इस सवाल से जानवी को गुस्सा ना आ जाए। मगर वह स्माइल के साथ ही प्रेस रिपोर्टर की तरफ देख रही थी। जय राज जानवी के नजदीक हुआ और उसके कंधे के ऊपर हाथ रखा। “आप हमें शादीशुदा जीवन के लिए विशेज दीजिये कि हम लोग खुशी से रहें।” “ये कैसी बातें कर रहे हैं?” जयराज का हाथ अभी भी जानवी के कंधे पर था। रिपोर्टर उनकी तस्वीर खींच रहे थे। “मेरी लाइफ में पहले क्या था, जो मेरे अफेयर रहे हों, वह शादी से पहले की बातें थीं। उनके बारे में जानवी जानती है। अब मेरी लाइफ में सिर्फ जानवी है और कोई नहीं।” जय ने थोड़ा ऊँची आवाज़ में कहा। “दोनों बहुत खुश लग रहे हैं।” एक और रिपोर्टर ने कहा। “मैडम आप बताइए कि…” “बिल्कुल, हम लोग बहुत खुश हैं और…” “आपका बेटा, वह खुश है?” प्रेस रिपोर्टर जानबूझकर ऐसी बातें कर रहे थे जो विवादित हों। “वह भी बहुत खुश है।” जय की जगह जानवी ने कहा। “आज वह आपके साथ नहीं है। उसे भी होना चाहिए था।” “वह अपने दादा-दादी के साथ विदेश गया हुआ है। इसलिए हमारे साथ नहीं है। आप लोग मुझसे सवाल कर रहे हैं…” एक और आदमी ने शादी की है। जयराज ने प्रदीप की तरफ इशारा किया। जो पीछे आकर खड़ा हो चुका था। सभी प्रेस रिपोर्टर प्रदीप मेहता की तरफ देखने लगे। “आपने शादी कैसे कर ली? हमें तो लगता था कि आप तो बस मिस्टर सिंघानिया के मैटर हैंडल करेंगे, कभी शादी नहीं करने वाले।” “शादी हो गई तो हो गई।” प्रदीप मेहता ने जवाब दिया। उसकी बात पर सभी हँसने लगे। “आपसे कोई बिज़नेस की बात का जवाब पूछता तो आप बड़े अच्छे से जवाब देते हैं। अगर जय साहब आँख से इशारा कर दें कि हम लोगों को जहाँ से बाहर निकालो, तो अब एक मिनट में हम लोगों को जहाँ से निकाल देते। शादी की बात का इतना छोटा सा जवाब!” “एक और खबर है, पापा भी करने वाला है।” जय राज फिर बोला। सभी प्रदीप मेहता को मुबारकबाद देने लगे। “हम आपकी मैडम के साथ एक तस्वीर ले लेना चाहते हैं।” प्रीति प्रदीप मेहता के नजदीक हो गई। “एक बात और भी है, यह लड़का इस लड़की को प्रपोज करने वाला है। आप लोगों को इस न्यूज़ को भी कवर करना चाहिए। इन्हें तो आप जानते होंगे। ये इन्हीं का होटल है, जहाँ पर आप खड़े हैं।” “आप इस होटल बिज़नेस में उतरे हैं। ज़्यादा नहीं मगर थोड़ा-थोड़ा सा हमें पता है।” एक प्रेस रिपोर्टर कहने लगा। अनेक ने अपनी पॉकेट से रिंग निकाल ली और रेणुका के सामने अपने घुटनों पर बैठ गया। “मैं तुमसे शादी करना चाहता हूँ। बहुत खुश रखूँगा तुम्हें।” उसके कहने पर रेणुका ने जानवी और प्रीति की तरफ देखा। दोनों ने मुस्कुरा कर आँख का इशारा किया कि हाँ कह देना चाहिए। “ठीक है, मैं शादी के लिए तैयार हूँ।” रेणुका मुस्कुरा कर बोली। वक़्त गुज़रने लगा था। प्रीति ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने परिणीति रखा। परिणीति मेहता प्रदीप मेहता की जान थी। परिणीति के जन्म के बाद प्रीति फिर प्रेग्नेंट नहीं हो सकी। उसे परिणीति के टाइम पर कोई प्रॉब्लम आई थी और प्रदीप मेहता के लिए प्रीति बहुत अनमोल थी। वह कहता था कि उसके पास जब एक बेटी है, तो उसे किसी बच्चे की ज़रूरत नहीं। प्रीति और परिणीति, वह दोनों उसकी ज़िन्दगी थीं। छोटी परिणीति ने जब बोलना शुरू किया और वह जानवी को मासी कहती तो युग उसका दुश्मन बन गया कि वह उसकी मॉम इतना नज़दीक क्यों आती है। वह उसे बिल्कुल भी पसंद नहीं करता था कि परिणीति उसके घर पर आए और उसकी मॉम की गोद में जाकर बैठे। वह अपनी मॉम पर सिर्फ़ खुद का हक़ समझता था। युग को छोटी बहन-भाई चाहिए थे। तो युग का एक बेटा हुआ जिसका नाम यश था और क्योंकि अब युग को एक छोटी बहन भी चाहिए थी, इसलिए जय और जानवी की ज़िन्दगी में आई जूही, उनकी छोटी बेटी। युग अपने दोनों बहन-भाइयों से ज़्यादा प्यार करता था और जानवी उन दोनों से ज़्यादा युग को चाहती थी। वह मानती थी कि जो वह उसकी ज़िन्दगी का पहला इंसान था, जिसने उसे देखा और सबसे देखते ही उससे प्यार करने लगा। युग और जय के बीच झगड़ा हो जाता। वह कहता, “वह जय सिंघानिया की वाइफ़ बाद में है, पहले उसकी माँ है।” युग जानवी पर सबसे ज़्यादा खुद का हक़ समझता था। जो बात जानवी ने युग से कह दी, वह उसने कभी पलटी भी नहीं थी। अनिका और रेणुका का एक बेटा था, जो यश की उम्र का था। शादी के बाद वह लोग विदेश शिफ़्ट हो गए थे। वहीं पर ही निक का जन्म हुआ। रेणुका की फ़ोन पर तो अक्सर बातें जानवी और प्रीति से होती रहतीं, मगर उनका मिलन बहुत कम हो गया था। “मुझे आप यह बताइए कि क्या चाहते हैं आप? इस स्टोरी को मैं यहीं खत्म कर दूँ या फिर युग, यश, निक और परिणीति की स्टोरी अलग से लिखूँ? जैसे आपके कमेंट होंगे मैं उसी हिसाब से स्टोरी डिसाइड करूँगी। फिर अगली ज़ेनरेशन की नई लव स्टोरी आएगी।”


Discover more from So You Secrets with Ranj ✨ 🌿 कहानियाँ • ब्यूटी टिप्स • स्वादिष्ट रेसिपीज़ 🌿

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

कहीं से पता चला है कि आपने शादी कर ली है। क्या यह खबर सच है? “वैसे हमें यकीन नहीं है। अगर आप शादी करेंगे तो मीडिया को तो पता चलेगा।” “बिल्कुल, मैं शादी कर चुका हूँ। मैं आपको अपनी वाइफ से मिलाता हूँ।” जय राज ने जानवी की तरफ देखा। उसने जानवी का हाथ…

Leave a Reply

Feature is an online magazine made by culture lovers. We offer weekly reflections, reviews, and news on art, literature, and music.

Please subscribe to our newsletter to let us know whenever we publish new content. We send no spam, and you can unsubscribe at any time.

← Back

Your message has been sent

Discover more from So You Secrets with Ranj ✨ 🌿 कहानियाँ • ब्यूटी टिप्स • स्वादिष्ट रेसिपीज़ 🌿

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from So You Secrets with Ranj ✨ 🌿 कहानियाँ • ब्यूटी टिप्स • स्वादिष्ट रेसिपीज़ 🌿

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading