सितारों से आगे एपिसोड 34

4–6 minutes

·

·

,

प्रीति वैसे ही सामने सोफे पर बैठी हुई थी ।
आइए मैं आपको अपना रूम दिखा दुं। मिस्टर मेहता ने प्रीति से धीरे से कहा ।

उसने एक कमरे का दरवाजा खोला आप इस रूम में रह सकती हैं ।
यह वरुण का कमरा है।
मेरा कमरा जहां साथ वाला है ।
किसी भी चीज की जरूरत हो आप मुझे बुला लीजिए ।

जानवी   को सोचता देखकर जय ने पूछा ।
क्या हुआ ।
क्या सोच रही हो ।

मैं प्रीति के बारे में सोच रही थी ।
उसे शादी की कितनी जल्दी थी।
मगर उसके साथ ऐसा होगा मैंने सोचा नहीं था ।

सही बात है ।पीछे से रेणुका बोली ।
तुम्हारी शादी भी ऐसे हो गई थी।
तुम्हारी मर्जी के बिना ,
ना कोई तैयारी हुई ।
और प्रीति के साथ भी ऐसा हुआ।

उसकी बात पर जानवी ने  पीछे मुड़कर रेणुका की तरफ देखा ।और उसे चुप रहने का इशारा  किया।वो उसे चुप कराना चाहती थी। मगर रेणुका क्या ध्यान नहीं था उस पर। वह बिना ध्यान दिए बोल रही थी।
अब पता नहीं मेरे साथ क्या होगा।
मुझे लगता है हम तीनों  की किस्मत ही ऐसी है।

तुम यह क्या बोल रही हो।
रेणुका ने जब उसका इशारा नहीं देखा तो जानवी  बोली ।

जय उन दोनों की बातें सुन कर मुस्कुराया । जय सामने  था। इस लिए वो नहीं चाहती थी जानवी उनके  सामने बोले।
ठीक है मैं अपनी शादी के टाइम पर दुखी थी
क्योंकि मैं इन्हें नहीं जानती थी।
मगर अब मैं खुश हूं।
देख लेना प्रीति भी संभल जाएंगी ।
मिस्टर मेहता बहुत अच्छे आदमी है । जय के सामने जानवी की स्थिति ऑकवर्ड हो गई थी।


कोई बात नहीं।
तुम्हें भी  समझने और प्यार करने वाला ही मिलेगा। जय ने हंसकर कहा।
चाहे वह गाड़ी चलाता हुआ आगे की तरफ देख रहा था। मगर उसका ध्यान उन दोनों की बातों पर था।

जय  के बोलने से रेणुका को समझ आया कि वह क्या कह रही है ।
तुम्हें तो कोई पसंद नहीं है ।
अगर हो तो बता दो। जय ने रेणुका से पूछा।

मुझे ग्रेजुएशन के बाद ज्वेलरी डाइनिंग का कोर्स करना
और मैं ज्वेलरी के बिजनेस में काम करना चाहती हूं।
कई साल मेरा शादी का इरादा नहीं है ।

यह सही बात है तुम्हारी ।
अभी तुम्हारी शादी की उम्र नहीं।

यह बात आपने मेरे साथ मेरी शादी के टाइम पर क्यों नहीं कहीं ।
यह तो  मुझ से साल बड़ी है । जानवी  बीच में बोली ।


तब  किसी ने मुझसे मेरी शादी का नहीं पूछा ।
मुझे हुक्म सुना दिया गया तो मैं तुम्हारे लिए क्या कहता।
वैसे मैंने कहा था कि इतनी छोटी बच्ची के साथ शादी मत करो मेरी ।
एक युग बहुत है मेरे लिए।
मैं दो को कैसे संभालुगा।
मगर  मॉम डैड ने मेरी एक नहीं चलने दी ।जय राज ने नजरों में शरारत भर कर कहा।

तो क्या मैं छोटी बच्ची हूं।
आप मुझे संभालते हैं । जानवी को भी गुस्सा आ गया ।

मैं तो बस रेणुका को समझाने की कोशिश कर रहा हूं। जय ने सफाई दी।

देखो रेणुका तुम प्रीति की फिक्र मत करो।
मिस्टर मेहता संभाल लेगा उसे।
जब वह बेचारा इनके साथ इतने साल रह सकता है ।
वह तो कुछ भी कर सकता है। जानवी  ने चेहरा बनाते हुए कहा ।

रेणुका अपनी सहेली को देख रही थी ।
जय राज ने कहा।

बचपन से कोई नहीं था इसके नखरे उठाने के लिए ।
अब इसे उठाने वाला मिल गया है तो इसे नखरे करने भी चाहिए।

रेणुका के घर के आगे जाने गाड़ी रोक दी।
तुम्हारा घर आ गया ।

वैसे मैं जानवी  के लिए खुश हूं ।
उम्मीद करती हूं प्रीति भी ऐसे ही खुश रहेगी ।प्रदीप मेहता उसके सारे नखरे उठेगा। रेणुका ने मुस्कुरा कर कहा।

वह  चली गई।
अब गाड़ी में वह दोनों ही थे।
नाराज हो गई मुझसे। जय ने कहा।

नहीं । जानवी ने कहा।
जय ने गाड़ी रोक दी।

गाड़ी क्यों रोक दी ।
अभी हमारा घर नहीं आया ।

बस बीवी के साथ थोड़ा रोमांस का इरादा था।
वो उस की तरफ देखकर मुस्कुरा रहा था।

जल्दी चलिए जय घर पर वेट कर रहा होगा ।
जानवी ने उसकी बात को जानबूझकर इग्नोर किया।

तुम्हें  युग  का ध्यान रहता है ।
मेरा बिल्कुल नहीं रहता।
जय ने कहा।


उस दिन हमारी क्या बात हुई थी ।
कि आप मुझे टाइम देंगे।

और वह टाइम कब पूरा 🤔होगा ।जय राज ने कहने  लगा।

जब हो जाएगा तब मैं बता दूंगी । जानवी  मुस्कुराने लगी ।
वह दोनों घर पहुंच गए थे।

रात के खाने पर पूरी फैमिली इकट्ठा थी वह लोग सभी बैठे हुए थे ।

बेटा हो गई तुम्हारी सहेली की शादी  हो गई।राजन ने खाना खाते हुए कहा ।

मिस्टर मेहता ऐसे  शादी के लिए तैयार हो गया ।
हैरानी की बात है।
मुझे तो लगा था वो कभी शादी ही नहीं करेगा ।समर बीच में बोला ।

उसका तो मैंने किसी लड़की के साथ अफेयर भी नहीं सुना ।
ऋशव भी कहने लगा।

जानवी ने नहीं घर पर कुछ भी नहीं बताया था
कि  क्या कारण था जो प्रीति और मिस्टर मेहता की शादी हुई ।

मामा आप मुझे साथ क्यों नहीं लेकर  गए।
मुझे आप दोनों के प्रति मासी की शादी पर जाना था । युग ने शिकायत की।


कोई बात नहीं हम चलेंगे तुम्हारी मौसी  से मिलने । जानवी भी कहने लगी ।

वैसे आप लोगों ने क्या सोचा है।
रेखा ने  जानवी और जय की तरफ देखते हुए कहा।

किस बारे में। रेखा की बात पर जान ने उससे पूछा।

अब जानवी तुम्हारा बच्चा भी चाहिए ।
सही कहा ना मैंने।  उसकी बाद पर जय ने जानवी की तरफ देखा
और फिर मुस्कुराया ।

  बिल्कुल होने चाहिए।
क्यों युग तुम्हें कितने बहन भाई चाहिए । रेखा की बात का जवाब जानवी  की जगह जय ने दिया।

मेरे बहन भाई ।
हां मुझे एक मुझे एक बहन चाहिए ,
भाई भी होना चाहिए । वह सोचते हुए कहने लगा।

युग  को जितने बहन भाई चाहिए ।
उतने  बच्चे होंगे हमारे ।
मगर अभी जानवी  को अपनी पढ़ाई खत्म करने दो ।
बहुत छोटी है ।जय ने मुस्कुरा कर कहा।


Discover more from So You Secrets with Ranj ✨ 🌿 कहानियाँ • ब्यूटी टिप्स • स्वादिष्ट रेसिपीज़ 🌿

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

प्रीति वैसे ही सामने सोफे पर बैठी हुई थी । आइए मैं आपको अपना रूम दिखा दुं। मिस्टर मेहता ने प्रीति से धीरे से कहा । उसने एक कमरे का दरवाजा खोला आप इस रूम में रह सकती हैं ।यह वरुण का कमरा है।मेरा कमरा जहां साथ वाला है ।किसी भी चीज की जरूरत हो…

Leave a Reply

Feature is an online magazine made by culture lovers. We offer weekly reflections, reviews, and news on art, literature, and music.

Please subscribe to our newsletter to let us know whenever we publish new content. We send no spam, and you can unsubscribe at any time.

← Back

Your message has been sent

Discover more from So You Secrets with Ranj ✨ 🌿 कहानियाँ • ब्यूटी टिप्स • स्वादिष्ट रेसिपीज़ 🌿

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from So You Secrets with Ranj ✨ 🌿 कहानियाँ • ब्यूटी टिप्स • स्वादिष्ट रेसिपीज़ 🌿

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading