रेणुका ने घबराकर कहा, “जानवी!”
“तुम्हारी दवाई है तुम्हारे पास?” रेणुका ने पूछा।
जानवी ने हाथ हिलाते हुए कहा, “नहीं।”
रेणुका की आवाज सुनकर जयराज ने आँखें तो खोलीं, मगर देखकर फिर सो गया।
रेणुका उसे वहीं छोड़कर, जिन लोगों से वह मिलने आई थी, उनके पास पहुँची। उसने उस लड़के को बुला लिया। जयराज ने भी उठने की कोशिश की, मगर वह इतने नशे में था कि उठ नहीं सका। नशे की वजह से उसे दिखाई भी नहीं दे रहा था। रेणु उस लड़के की मदद से जल्दी से जानवी को अस्पताल ले गई।
उस लड़के की समझ में कुछ नहीं आ रहा था। मगर जैसा रेणुका कहती गई, वैसा ही वह उसकी मदद करता गया। रेणुका उस डॉक्टर को जानती थी, इसलिए उसे उसके पास ले गई। डॉक्टर ने जानवी की हालत देखते हुए उसे जल्दी से मुँह में गोलियाँ रखीं और उसे बेड पर लिटा दिया। थोड़ी देर बाद जानवी को साँस आना शुरू हो गया और वह दवा की वजह से सो गई। जानवी की हालत सही होने से रेणुका भी थोड़ी रिलैक्स हुई।
रेणुका के रिलैक्स होने पर वह लड़का उसके पास आया। उसे लगा अब उसे रेणुका से पूछना चाहिए।
“प्लीज आप मुझे बताएँगी क्या हो रहा है? और ये लड़की कौन है?” उस लड़के ने पूछा।
रेणुका ने कहा, “मेरी सहेली है। उसे पैनिक अटैक आया है।”
“और उस कमरे में वह आदमी कौन था? और तुम लोग वहाँ क्या कर रहे थे? मेरे कहने का मतलब है, आप किसी और के कमरे में क्यों थीं?”
“क्या नाम है आपका?” रेणुका ने उसकी तरफ देखते हुए पूछा।
“अनिका वर्मा। आपको किसी ने मेरा नाम नहीं बताया,” उसने कहा।
“बताया तो था, मगर मैं टेंशन में भूल गई। देखिए मिस्टर अनिका वर्मा, आपने मेरी मदद की, उसके लिए शुक्रिया। आपको इसके बारे में आगे जानने की कोई ज़रूरत नहीं है। अब आप जा सकते हैं,” रेणुका ने थोड़े गुस्से से कहा।
वह लड़का हैरानी से उसके पास बैठा देख रहा था कि कैसे वह उसकी बात का जवाब देना भी ज़रूरी नहीं समझती।
“हाँ, और एक बात और,” रेणुका ने फिर कहा, “यह शादी नहीं हो सकती। हमारी बात यहीं खत्म। अब आप जाएँ जहाँ बैठे हैं।”
“मुझे समझ आ रहा है कि मैं आपको पसंद नहीं आया, तो कोई बात नहीं। मगर आप मुझसे गुस्से से क्यों बात कर रही हैं? मुझे कारण समझ नहीं आया। मैंने तो आपकी मदद की है।”
“शादी तो मुझे तुमसे, क्या किसी से भी नहीं करनी।” अब रेणुका और गुस्से में थी। “सब पता है मुझे इस मदद का मतलब। मदद तो आप करते हो लड़कियों की, मगर जब तुम लड़की की मदद करते हो, उसे दर्द के सिवाए कुछ नहीं देते। अगर एक भी सवाल और पूछा ना, तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा। अब तुम जहाँ से आए हो, वहाँ जाओ,” रेणुका ने गुस्से से कहा और वह दूसरी तरफ देखने लगी। उसे जानवी की बहुत ज़्यादा चिंता थी।
“ठीक है, मैं जा रहा हूँ। मुझे इतना तो समझ आया है कि आपके गुस्से का यह लड़की और उस कमरे में नशे में पड़ा वो आदमी कारण है। आपका गुस्सा उनसे जुड़ा है। आप किसी और का गुस्सा मुझ पर निकाल रही हैं। मगर सच कहूँ, मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं। मैं सारी उम्र किसी और का गुस्सा खुद पर झेल सकता हूँ। ज़रा आप फिर से शादी के बारे में सोच लीजिए। अब मैं जा रहा हूँ,” अनिका यह कहता हुआ जल्दी से वहाँ से बाहर निकल गया क्योंकि उसे डर था कि रेणुका को और गुस्सा ना आ जाए।
वह अस्पताल से बाहर निकल गया। रेणुका उस पर गुस्सा हुई थी, मगर वह खुश था। “शादी तो मैं तुमसे ही करूँगा, चाहे कैसे भी मानना पड़े।”
वह लड़का बाहर निकलकर किसी को फोन मिलाता है, “हमारे होटल के उस कमरे नंबर में जो गेस्ट हैं, उनके बारे में पता करो।”
रेणुका ने जानवी के दादाजी को फोन कर दिया था। वह करना तो नहीं चाहती थी, मगर इस वक्त जानवी को उनकी बेहद ज़रूरत थी। वह बहुत परेशानी में थी। इस समय वह प्रीति से बात करना चाहती थी, मगर प्रीति तो खुद इतनी बड़ी परेशानी में थी, तो वह क्या बताती? उसे जानवी की बेहद चिंता हो रही थी।
“हम तीनों सहेलियाँ अपनी ज़िंदगी में इतनी खुश थीं। मगर इंसान को शादी कभी नहीं करनी चाहिए। जयराज बड़ी केयर करता था उसकी। कहती थी मेरी दवाई ना छूट गई उसकी वजह से। वह तो देख लिया उसका रूप। जो उसे दिन होटल में देखा था, उसके बाद भी जानवी उस पर यकीन करने चली थी। बेवकूफ लड़की और प्रीति! क्या मिला प्रीति को? उसने वरुण से प्यार किया, शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई। खुद तो मर गया, मगर उसे प्रीति का क्या? इसकी ज़िंदगी इतनी बड़ी परेशानियों में घिर गई। और फिर उसी के बड़े भाई से शादी करनी पड़ी, वह भी इस जयराज के कहने पर। उसी का असिस्टेंट है। मेरी दोस्त की ज़िंदगी तो बर्बाद हो चुकी है। अब मैं किसी के साथ शादी करके अपनी ज़िंदगी बर्बाद नहीं करने वाली। मुझे खुद के पैरों पर खड़ा होना है और अकेले रहना है। और इन दो बेवकूफों की भी मदद करनी है मुझे,” रेणुका बैठी अपनी दोनों सहेलियों के साथ-साथ खुद की ज़िंदगी के बारे में भी सोच रही थी।
“चाहे जो हो जाए, मैं शादी कभी किसी से नहीं करूँगी।” रेणुका इस बात से अनजान थी कि कोई उसकी गुस्से पर ही मर मिटा था। क्या वह उसका पीछा कैसे छोड़ेगा?








Leave a Reply