माया कमरे से बाहर निकलते हुए बोली, “क्लब जा रही हूँ और जयराज सिंघानिया भी आज वहीं आने वाला है। आज से ही अपना काम शुरू करने वाली हूँ।””अब यह लड़की क्या करने वाली है? डर लगता है मुझे इससे, बड़ी जिद्दी है।” कुंदन श्रीवास्तव ने कहा।”जयराज को ठीक करने के लिए ऐसा ही कोई चाहिए सर।””तुम्हारी उस मॉडल से बात हो गई है ना? जो उनकी कंपनी में काम कर रही है?””हो चुकी है। जितने पैसे उसने माँगे, मैंने हाँ दिया।””अच्छा किया तुमने। मगर वह काम तो कर देगी?””बिल्कुल करेगी। उसने कोई सवाल भी नहीं पूछा मुझे।”युग अपनी कंपनी के ऐड कैंपेन पर लगा हुआ था, तो उससे अक्सर मुलाक़ात होती थी। यही समय है जब हमारा काम पूरा हो सकता है। असल में जयराज सिंघानिया बहुत चलाक है। दिखने में तो हैंडसम लगता ही है, लड़कियाँ उस पर आज भी मरती हैं, मगर बहुत तेज चीज है।” कुंदन श्रीवास्तव कह रहा था।”बात तो आपकी सच है। जितना वह जमीन के ऊपर है, उतना ही नीचे। और वक़्त के साथ तो वो और भी चालाक हो गया है। अब तो उसके साथ काम करने वाला उसका बेटा भी है। वह भी बिल्कुल उस जैसा है, जैसा वो जवानी में हुआ करता था।””उसकी दूसरी वाइफ़ से भी तो उसके दो बच्चे हैं?””हाँ, बेटी अभी कॉलेज में पढ़ रही है और एक बेटा है। मगर वह ऑफिस में काम नहीं करता।””दोनों भाइयों में लड़ाई करवाओ। फिर कौन सी चीज है जो इसकी फैमिली में फ़साद खड़ा कर सकती है?””मगर आप इन्हें बर्बाद क्यों करना चाहते हैं?” डैनी ने कुंदन श्रीवास्तव से पूछा। “एक बार आपने पहले भी कोशिश की थी।””तब तो मैंने इसकी फैमिली में से ही लोग ढूँढे थे। इसकी पहली वाइफ़, वह भी मेरे साथ ही थी। मगर उस वक़्त मैं उसे मार ही डालता, मगर वो बच गया। सबसे अच्छी बात जानते हो क्या हुई? क्या उसे पूरे एपिसोड में मेरा नाम नहीं आया। अलीशा और रेखा पूरा इल्ज़ाम इन दोनों पर लगा और मैंने इन दोनों को बहुत पैसे देकर इनका मुँह बंद कर दिया। मगर अब मैं पूरी तैयारी के साथ हूँ और मुझे एक तरफ़ से नहीं, सभी तरफ़ से हमला करना है उस पर। अगर इसकी बीवी इस पर ट्रस्ट ना करती और उसे पैसा-पावर पसंद होते, तो मैं उसे भी मुट्ठी में कर लेता। मगर वह एक घरेलू औरत है, जिसे बच्चों और पति के सिवा कुछ नहीं दिखाई देता। इसलिए वह औरत इसकी कमज़ोरी होकर भी इसकी ताक़त है।””अगर प्रदीप मेहता ना होता तो कितना अच्छा होता! जयराज का आधा दिमाग तो यही आदमी है। इतना वफ़ादार आदमी बहुत मुश्किल से मिलता है। जान दे देगा मगर जयराज के साथ गद्दारी नहीं करेगा।” डैनी ने कहा।”वैसे वफ़ादारी तो इसकी पहले भी बहुत थी। मगर जयराज की वाइफ़ और प्रदीप मेहता की वाइफ़ आपस में सहेलियाँ हैं, जिस वजह से इनका रिश्ता और मज़बूत हो गया।””मगर एक राज है प्रदीप मेहता की लाइफ़ का, जो हमारे पास है। उसे हम कैसे use करें?””अभी नहीं, वक़्त आने दो डैनी। जब इसकी बेटी हमारे कब्ज़े में होगी, तब इमोशनल ब्लैकमेल करने के लिए वह राज काम आएगा। वैसे भी बहुत सीधा-साधा, बहुत सिम्पल रहने वाला आदमी है। फ़ीलिंग्स उसके लिए बहुत इम्पॉर्टेन्ट हैं।””तो कैसे होगी उसकी बेटी हमारे कब्ज़े में? हम उसे किडनैप करेंगे?”डैनी की बात पर कुंदन मेहता हँसने लगा। “जो उसके पीछे लगा है, वह हमारा आदमी है। वह शादी करेगा उससे।””तो फिर क्या वह इतनी आसानी से मान जाएगी शादी के लिए?””हमारा काम होना शुरू हो चुका है।””फिर और प्रदीप मेहता कैसे मानेगा?” डैनी ने पूछा।”उसकी बेटी ऐसे शादी करे, ऐसे हालात पैदा होंगे कि वह भी मान जाएगा। अगर वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो जाए तो ठीक है। प्रॉब्लम यही है कि लड़की बड़ी संस्कारी है। इतनी आसानी से वह आगे नहीं बढ़ने वाली। मगर उसका यही संस्कारी होना ही हमारे काम आएगा। मैंने उस लड़के से कहा है, उन दोनों के बीच जो भी हो उसकी पूरी रिकॉर्डिंग होनी चाहिए। अगर शादी नहीं भी होती तो प्रदीप मेहता को हम ब्लैकमेल कर सकें।””मतलब जयराज मेहता को आप चारों तरफ़ से घेर रहे हैं। पूरी तैयारी है।””आपकी बिल्कुल। अब पैसों से हम इनको नहीं हरा सकते, तो सिर्फ़ एक ही तरीका है कि हमारा काम हो सके। माया जयराज सिंघानिया को कैसे काबू करेगी? यह नहीं हो सकेगा। सबसे मुश्किल काम माया का है। अगर वो हमारे काबू में आ जाए, तब तो हमें किसी की ज़रूरत नहीं।””सर, हमें भी चलना चाहिए। हमारी जो बाहर वाली फैक्ट्री है, वहाँ पर हमारा माल पड़ा है। आज रात को हम वहाँ से उसे निकाल देंगे।””ठीक है, चलो चलते हैं।” कुंदन ने कहा।”हमने इस होटल में रूम अपने लम्बे से टाइम के लिए बुक क्यों किया है?””अड्डा चाहिए ना हमें, कहीं और बैठते हैं तो शक की निगाह से देखा जाता है। इस होटल में हम लगातार आएंगे-जाएँगे तो किसी को हम पर शक नहीं होगा। वैसे भी अब थोड़े ही दिनों में मुझे होटल सेल होगा। इसकी जो कंडीशन है, उसे हिसाब से ज़्यादा नहीं चलेगा और मैं इसे खरीदना चाहता हूँ। इस होटल की लोकेशन बहुत अच्छी है। हमारे माल रखने के लिए इसका बेसमेंट काम में आएगा।””सर, आप यह बात आपकी ठीक है। हमारे बिज़नेस के लिए यह होटल बहुत अच्छी जगह है।”थोड़ी ही देर में वह दोनों उस होटल के कमरे से निकल गए थे। उनके निकलने के बाद एक आदमी उस कमरे में आया। उसने स्टूल खींचा और दीवार पर लगे हुए वॉल क्लॉक को उतारा। उसमें से एक छुपा हुआ कैमरा था। उसने वह बाहर निकाला।
sitaron se aage episode 72
Discover more from So You Secrets with Ranj ✨ 🌿 कहानियाँ • ब्यूटी टिप्स • स्वादिष्ट रेसिपीज़ 🌿
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
माया कमरे से बाहर निकलते हुए बोली, “क्लब जा रही हूँ और जयराज सिंघानिया भी आज वहीं आने वाला है। आज से ही अपना काम शुरू करने वाली हूँ।””अब यह लड़की क्या करने वाली है? डर लगता है मुझे इससे, बड़ी जिद्दी है।” कुंदन श्रीवास्तव ने कहा।”जयराज को ठीक करने के लिए ऐसा ही कोई…







Leave a Reply