sitaron se aage episode 100

आपने उसकी पूरी फैमिली को संभाल लिया था और आपको संभालना तो बहुत आसान था। आपके साथ रिश्ते से उसकी इमेज कितनी अच्छी हो गई थी, उसकी इज्जत और बढ़ गई थी। और उसकी आयाशी भी। ऐसा मत समझिए कि मैं आपको भड़का रहा था। मैं भी एक उसी का शिकार था और अब वक्त आ चुका था कि आप खबरदार हो जाएँ। एक लंबा चौड़ा मैसेज आया था, जिसे पढ़कर जानवी की हालत खराब होने लगी थी।”कोई बात नहीं, जब उनका फोन आएगा,” जानवी ने कहा, “मैं उनसे बात करूँगी। मैं ऐसी किसी मैसेज पर यकीन नहीं कर सकती। मुझे जय पर पूरा यकीन है।” उसने मैसेज को इग्नोर करने की कोशिश की।उसकी गाड़ी घर की तरफ जा रही थी। वैसे भी रात हो चुकी थी।जानवी बहुत अपसेट थी। वह अकेली रहना चाहती थी। उसे पता था कि सभी लोग पार्टी में होंगे, तो उसने सोचा कि घर जाकर कुछ देर अकेले रहने से अच्छा फील करेगी। यही सोचकर वह घर की तरफ चली गई।वह आकर सीधा अपने कमरे में चली गई; ना उसे किसी ने देखा, ना वह किसी से मिली। वैसे भी घर में केवल नौकर थे। सभी लोग पार्टी से लेट आए थे।”डैड, आप एक सवाल का जवाब देंगे,” परी ने अपने डैड से पूछा।”मेरी बेटी इजाजत कब से लेने लगी? वह हमेशा हुकुम सुनाती है। क्या हुक्म है मेरे लिए?” प्रदीप मेहता ने उसे हंसकर कहा।”आप मॉम से पहली बार कब मिले थे?”उसके सवाल पर प्रदीप मेहता ने उसकी तरफ देखा। “यह कैसा सवाल हुआ?” प्रति, जो मेड की हेल्प से ब्रेकफास्ट लेकर आ रही थी, बोली, “आज तुम यह क्यों पूछ रही हो?””सीधा सा सवाल है,” परी ने कहा, “आप दोनों कहाँ मिले थे? मुझे अपने मॉम डैड की लव स्टोरी जाननी है। सभी जयराज अंकल और जानवी मासी की लव स्टोरी की बात करते हैं। मेरे मॉम डैड की क्या स्टोरी है, मुझे पता होनी चाहिए।””अच्छा तो सुनो, पहली बार मैं जयराज सर की शादी के दिन मिला था तुम्हारी मॉम को।””हाँ, देखा मैंने उसे एक बार पहले भी था।””पहले कब देखा था?” प्रीति ने पूछा।”पता है परी, तुम्हारी मॉम, रेणुका और जानवी तीनों पानी पूरी खा रही थीं, होटल के सामने स्टॉल पर।””किस दिन की बात कर रहे हैं आप?” प्रीति पूछने लगी।”उसी दिन की, जिस दिन तुम लोग शॉपिंग करने वाली थीं।”प्रीति ने याद करते हुए कहा, “अगर आप लोगों ने हमें वहाँ देखा था।””जिस जगह तुम लोग पानी पूरी खा रहे थे, उसके सामने जो होटल था, वहाँ पर कोई मीटिंग थी। जयराज सर और मैं उसी के लिए गए थे। शादी के दिन तुम्हारी मॉम मेरे साथ फ्रंट सीट पर बैठी थी, मगर मुँह फुला हुआ था,” प्रदीप मेहता ने हंसकर कहा।”मैंने कब मुँह फुलाया था?” प्रीति कहने लगी।”जब मैंने तुम्हें आगे बैठने को कहा था। दोनों पीछे बैठने को तैयार थीं, तो मैंने कहा कि मैं ड्राइवर नहीं हूँ। एक आगे आ जाओ। फिर तुम्हारी मॉम आई थी।””हाउ क्यूट! काश मैं देख पाती आप दोनों को उस वक्त,” परी ने खुश होकर कहा।”उस वक्त देखने जैसा कुछ नहीं था,” प्रदीप मेहता ने हंसकर कहा। “फिर जानवी भाभी की तबीयत खराब हो गई और फिर इन दोनों को जय सर ने अपने साथ गाड़ी में बैठा लिया।””तुम्हारे डैड अब जैसे नहीं थे। यह तो रोबोट थे, दाएँ बाएँ नहीं देखते थे, सिर्फ़ सीधा देखते थे,” प्रीति ने हंसते हुए कहा।”बात गलत है,” प्रदीप मेहता ने उसे बोला।”मैं तो सच्चाई बता रही हूँ आपकी बेटी को,” प्रीति ने कहा। परी उन दोनों की बातें सुनकर हंस रही थी।”तो फिर आप दोनों की शादी कैसे हुई?” परी ने पूछा।प्रदीप मेहता और प्रीति अब तक जो हंस रहे थे, अब चुप हो गए। “जैसे सभी की होती है, वैसे ही हमारी भी हो गई। इसमें बताने जैसा कुछ नहीं। तुम अपनी शादी की बात करो; जानवी कह रही थी कि उसे युग की शादी की जल्दी है, इसलिए वह लोग जल्दी शादी करने को कह रहे हैं।””मुझे शादी नहीं करनी,” परी ने मुँह बनाते हुए कहा।”पूरे टीवी पर तुम दोनों की खबरें चल रही थीं। अगर ऐसा कुछ नहीं है तुम दोनों के बीच, वह तो वैसे ही न्यूज़ बन गई,” प्रीति ने कहा।”इतनी खूबसूरत लड़की और हैंडसम लड़का एक साथ होंगे, खबरें तो बनेगी ही,” अंदर आई हुई रेणुका ने कहा। रेणुका और अनीक के साथ निक भी था। प्रीति उठकर रेणुका के गले लग गई।”वैसे परी, तुम दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हो,” निक कहने लगा।”रहने दो, ऐसा कुछ नहीं है हम दोनों के बीच,” परी ने कहा।”आजकल के बच्चों की बातें मुझे समझ नहीं आतीं।””क्यों गुस्सा हो रही हो प्रीति? कोई बात नहीं,” रेणुका ने कहा।वह तीनों अंदर आ गए थे। “पहले हमारा इरादा तो था जानवी की तरफ़ जाने का, मगर वह दोनों लव बर्ड्स तो होंगे नहीं, इसलिए तुम लोगों के पास आ गए,” रेणुका ने हंसते हुए कहा। वह लोग भी ब्रेकफास्ट करने के लिए वहीं बैठ गए थे।”एक बात और, मुझे मेरे मजनू के लिए भी बात करनी है,” रेणुका ने कहा।”किस मजनू की?” परी बीच में बोली।रेणुका ने निक की तरफ़ इशारा किया। “इसके लिए।””इसका मतलब तुम्हें जूही पसंद है?” परिणीता ने उससे पूछा। परी हंसने लगी। “वो तीसरे नंबर पर आती है। अभी उसकी शादी नहीं होने वाली। पहले युग की होगी, फिर यश की होगी और फिर जूही की होगी। तब तक तो तुम बूढ़े हो जाओगे। 30 का तो युग होने वाला है।””अब तुम दोनों की शादी तो फाइनल है। रही बात यश की तो उसने भी कोई पसंद कर रखी होगी। इसलिए जूही और मेरा रास्ता साफ़ हो जाएगा,” निक ने कहा।”मैं कोई युग से शादी नहीं करने वाली। कौन करेगा उससे शादी?” कहते हुए परी वहाँ से खड़ी हो गई।”मुझे इन दोनों का मैटर समझ नहीं आता। पूरे नेशनल टेलीविज़न पर तो लव बर्ड बनकर घूमते हैं और जहाँ पर ऐसे बोल रही है,” प्रीति कहने लगी।”फ़िक्र मत करो। लड़कियों की ना का मतलब हाँ होता है,” अनीक, जो अब तक चुप था, बोला।उसके कहने पर रेणुका ने उसकी तरफ़ आँखें निकालकर देखा। “मुझे ऐसा क्यों लगता है कि तुम मुझ पर टोंट मार रहे हो?””अब आप दोनों लड़ाई करने मत लग जाना। जहाँ मेरी शादी का मसला है, आप दोनों का नहीं,” निक बीच में बोला।


Discover more from So You Secrets with Ranj ✨ 🌿 कहानियाँ • ब्यूटी टिप्स • स्वादिष्ट रेसिपीज़ 🌿

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपने उसकी पूरी फैमिली को संभाल लिया था और आपको संभालना तो बहुत आसान था। आपके साथ रिश्ते से उसकी इमेज कितनी अच्छी हो गई थी, उसकी इज्जत और बढ़ गई थी। और उसकी आयाशी भी। ऐसा मत समझिए कि मैं आपको भड़का रहा था। मैं भी एक उसी का शिकार था और अब वक्त…

Leave a Reply

Feature is an online magazine made by culture lovers. We offer weekly reflections, reviews, and news on art, literature, and music.

Please subscribe to our newsletter to let us know whenever we publish new content. We send no spam, and you can unsubscribe at any time.

← Back

Your message has been sent

Discover more from So You Secrets with Ranj ✨ 🌿 कहानियाँ • ब्यूटी टिप्स • स्वादिष्ट रेसिपीज़ 🌿

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from So You Secrets with Ranj ✨ 🌿 कहानियाँ • ब्यूटी टिप्स • स्वादिष्ट रेसिपीज़ 🌿

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading