किसकी हिम्मत है जो युग सिंघानिया की होने वाली वाइफ के बारे में ऐसा बोल सके । युग ने उसकी तरफ देखते हुए कहा । वो वहां से गाड़ी निकाल कर ले गया। क्या जरूरत थी तुम्हें पंगा लेने की । अब पुलिस केस होगा । फिक्र मत करो मैं सब संभाल लूंगा।वो उसे घर छोड़ता हुआ चला गया था । और फिर वही हुआ शाम को न्यूज़ वायरल हो चुकी थी। युग सिंघानिया ने की लड़ाई अपने गर्लफ्रेंड के लिए। क्योंकि लड़को ने परी मेहता को छेड़ा था । प्रदीप मेहता ने पूरा मामला संभाल लिया था ।लड़कियों के घर वालों ने उसे लड़की को अच्छे से पैसे दिए गए थे और उसे चुप रहने के लिए कहा । देख लिया तुम्हारी लड़ाई का नतीजा। जरूरी थी क्या लड़ाई करनी। परी ने शाम को युग को फोन किया। और तुमने क्या कहा था ।जब मैंने पूछा था कि तुमने ऐसा क्यों किया । क्या जवाब दिया था तुमने ।तुमने अपनी होने वाली वाइफ के लिए ऐसा किया ।जब हम दोनों की शादी ही नहीं होनी तो वाइफ कैसी । तब तो तुमने ऐसा कुछ नहीं कहा था । युग ने कहा। तब तो मेरा दिमाग उस लड़ाई में उलझा हुआ था । मुझे पता ही नहीं चला। परी ने कहा! देखो हमारा रिश्ता नहीं है, यह तो हम जानते हैं। लेकिन दुनिया को तुम मेरी होने वाली वाइफ हो । इसीलिए मुझे लड़ना चाहिए था तुम्हारे लिए। और पता है मोम बहुत खुश है तुम्हारी इस लड़ाई से । क्या। युग ने हैरानी से पूछा । मुझे तो लगा था वो नाराज़ होगीं। उन्हें लगता है तुम मेरे लिए लड़ाइयां करते फिर रहे हो। उन्होंने जानवी मासी को फोन भी लगाया कि अब इन दोनों की जल्दी से शादी करनी चाहिए । उसकी बात पर युग हंसने लगा । तुम हंस रहे हो तो। और क्या करूं। वैसे मेरे घर पर भी मेरी क्लास लगी है । अभी दादू से खूब डांट पड़ी । अच्छा किया, डैड भी गुस्सा है तुम पर । कह रहे थे इतना शांत लड़का सोच समझ कर हर कदम उठाने वाला। क्या हो गया था उसे। तो मोम ने कहा कि जब लड़के प्यार में होते हैं तो ऐसा ही होता है । उनके मुंह से वरुण चाचू का नाम भी निकला, फिर मुझे देखते हुए वह चुप हो गई। देखो परी तुम सच्चाई जानती हो, यह बात तुम्हारे मॉम डैड को पता नहीं चलनी चाहिए । प्रदीप अंकल तुम्हें बहुत चाहते हैं, उनके लिए दुनिया में तुमसे ऊपर कोई चीज नहीं। बिल्कुल वह कभी नहीं जान पाएंगे कि मुझे पता है। मेरे पिता वरूण चाचू हैं। असली बात तो फिर बीच में रह गई ।परी कहने लगी। अब शादी का मसला सुलझाओ। मुझे तो लगता है इसी हफ्ते हमारी शादी की डेट फिक्स हो जाएगी। डॉन’टी वरी तुम फिकर क्यों करती हो। मैं हूं ना। मैं करता हूं घर में बात ।मेरी मर्जी के बिना थोड़ी मेरी शादी हो जाएगी। परी एक बात पूछूं तुमसे। युग ने कहा । ऐसे सीरियस क्यों हों गए । पूछो क्या पूछना है। मतलब मुझसे शादी करना इतना बुरा होगा तुम्हारे लिए । मुझे तो लगता है जिस से भी शादी करूंगा । वह खुश हो जाएगी और मेरे बारे में तो तुम सब जानती हो । मेरी लाइफ में तो कोई है ही नहीं। फिर तुम्हें क्या प्रॉब्लम है । युग जो परी से काफी दिनों से कहना चाहता था आज उसने फोन पर पूछ लिया था ।इसके लिए उसने बहुत हिम्मत की थी ।वह परी से डरता भी था। परी की तरफ से कोई आवाज नहीं आई थी। वह बिल्कुल चुप हो गई । नाराज हो गई मुझ से । उसने कहा। मेरे कहने का मतलब यह नहीं था ।उसे लगा परी अब फोन काट देगी। नहीं नाराज नहीं हूं । मगर किसी की लाइफ में मजबूरी में आना कोई अच्छी बात नहीं । जब तक आपको कोई चाहे ना ,आपको पसंद ना करें। तो आप किसी की लाइफ में कैसे आ सकते हैं । शादी करने के लिए जरूरी है कि सामने वाला आपको पसंद करें ,आपसे प्यार करें । परी ने कहा ।\ अगर मैं यह कहूं कि मैं तुम्हें पसंद करता हूं ,तुमसे प्यार करता हूं, तो करोगी मुझसे शादी । बोलो। अगर तुम हां कहो तो प्रपोज करने के लिए अभी आ जाता हूं।युग ने कहा। नहीं अभी मत आना। परी ने जल्दी से कहा। युग हंसने लगा। तो इसका मतलब हां है । हां। परी इन्हें धीरे से कहा । लड़ाई तो मुझे इतनी ऊंची बोलकर करती हो और हां धीरे से कह रही हो। ठीक है हां। परी ने ऊंची कहा । तो फिर कल मिलते हैं । जानवी रात को अपने कमरे की बालकनी में बैठी हुई थी। उस आदमी ने और भी वीडियो भेजे थे और कुछ फोटोग्राफ्स भी ।वो बार-बार उन्हें देख रहे थी। अब जय के साथ उस औरत के अलावा एक छोटी उम्र की लड़की भी थी ।जिसकी उम्र 25 से 30 साल के बीच होगी ।जय उन दोनों के काफी करीब था। इन पिक्चर से क्लियर हो रहा था जैसे वह उनकी फैमिली हो । वह बैठी सोच ही रही थी कि जय का फोन बजने लगा। जय का नंबर देखकर उसने फोन उठा लिया। कैसी हो जानवी ने पूछा । आप कैसे हैं आपका काम हो गया। हां मैं ठीक हूं। कब आएंगे आप । तभी वहां उसे फोन पर किसी औरत की आवाज सुनाई दी ।जैसे किसी ने कहा जय सुनो। जानवी मैं तुम्हें थोड़ा रुक कर फोन करता हूं । एक जरूरी काम निकल आया ।जय ने फोन काट दिया था । जानवी अपना सिर पकड़े हुए बहुत कंफ्यूज बैठी थी क्योंकि जो पिछली बार हुआ था उसे हिसाब से तो आंखों देखा भी गलत हो सकता है। नहीं मुझे जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। जय को आने दो, देखती हूं क्या कहते हैं । जानवी ने अपने आप से कहा। ऐसे ही दो दिन बीत चुके थे । जानवी को उसी नंबर से मैसेज आया। अगर आपको मेरी किसी बात पर अभी तक यकीन ना आया हो तो आप अपने फ्लैट में जाकर देख सकती हैं ।
Discover more from So You Secrets with Ranj ✨ 🌿 कहानियाँ • ब्यूटी टिप्स • स्वादिष्ट रेसिपीज़ 🌿
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
किसकी हिम्मत है जो युग सिंघानिया की होने वाली वाइफ के बारे में ऐसा बोल सके । युग ने उसकी तरफ देखते हुए कहा । वो वहां से गाड़ी निकाल कर ले गया। क्या जरूरत थी तुम्हें पंगा लेने की । अब पुलिस केस होगा । फिक्र मत करो मैं सब संभाल लूंगा।वो उसे घर…







Leave a Reply