अपनी फाइल जाकर ठीक करो…” उसने प्रीति से कहा। वह चाहे जैसा भी था, मगर उसे अपने काम में लापरवाही बिल्कुल भी पसंद नहीं थी।प्रीति खुश थी। आज ऑफिस के पहले ही दिन उसका काम हो गया था। उसके ऑफिस से बाहर जाते ही प्रीति ने किसी को फोन किया:”…काम हो गया… पहले ही दिन…””…हाँ, पहले ही दिन… आज उसने मुझे होटल में बुलाया है… ब्लू मून में… 103 कमरा नंबर…””…यह तो सिर्फ शुरुआत है… तुम्हें ही उसका विश्वास पूरी तरह से जीतना है और कोई गलती नहीं होनी चाहिए…”उससे बात करने के बाद प्रीति अपनी सीट पर चली गई और अपना काम करने लगी।तेजस ने काम करते-करते टाइम देखा। बहुत समय हो चुका था। उसकी आज प्रीति के साथ रात की डेट भी फिक्स थी। तो वह वहां से निकला और होटल ब्लू मून की तरफ चला गया। वहाँ पर पहले से ही उसका सुइट बुक रहता था। असल में वह होटल उसी का था।वह प्रीति के आने से पहले वहां पहुंच गया था। वह नहा कर अपने कपड़े चेंज कर चुका था और जब तक प्रीति पहुंची, वह लैपटॉप पर काम कर रहा था।तभी दरवाज़े पर नॉक हुई, तो तेजस ने उठकर दरवाज़ा खोला। सामने प्रीति थी। उसने बिल्कुल शॉर्ट वन-पीस ड्रेस पहनी हुई थी।”…मैं आ जाऊं?” प्रीति ने कहा।”…आ जाओ, मैं तुम्हारी ही वेट कर रहा था…”दोनों अंदर आ गए और तेजस सोफे पर बैठ गया। प्रीति, जहां शराब रखी हुई थी, वहाँ से तेजस के लिए ड्रिंक बनाने लगी।ड्रिंक बनाकर वह तेजस के पास आ गई और पास ही बैठ गई।—जब प्रीति की सुबह आंख खुली तो तेजस रूम में नहीं था। उसके पास एक ब्लैंक चेक पड़ा था।चेक देखकर प्रीति खुश हो गई।”अगर ऐसा चेक मिले तो मैं तो रोज़ यह सब करने को तैयार हूं…” प्रीति ने अपने आप से कहा।उसने चेक उठाया और अपने कपड़े पहन कर वहां से चली गई।अगले दिन, प्रीति जब तेजस के ऑफिस में गई तो उसने तेजस को रिझाने की कोशिश की।मगर तेजस ने उसकी तरफ देखा तक नहीं।उसकी यह आदत थी कि वह किसी भी लड़की को एक रात के लिए ही याद करता था। फिर उसे पूरे पैसे देता और उसके बाद उसकी तरफ आंख उठाकर भी नहीं देखता था।ऐसा ही उसने प्रीति के साथ किया था।—प्रीति के पास उस आदमी का फोन आया जिसने उसे तेजस के पीछे लगाया था:”…काम नहीं हुआ…””…क्यों? तुम तो रात को उसके साथ थी…””…मगर आज तो उसने मेरी तरफ आंख उठाकर भी नहीं देखा…””…फिर भी कोई बात नहीं। तुम उसके ऑफिस में जमी रहो… सब धीरे-धीरे उसे गिलास में उतारो… अगर उसको तुझ में दिलचस्पी नहीं है… तो उसकी हेल्प करो…”—प्रीति का ध्यान पूरा समय तेजस पर ही था।तेजस का पीए, राहुल शर्मा, उसका बहुत खास था। वह असल में कॉलेज से ही उसके साथ था।वह हमेशा उसे इन बातों से रोकता था।हालांकि वह तेजस के कहने पर उसके सारे काम करता था — जैसे उसके लिए कमरा बुक करना, किसी लड़की को फूल भेजना हो, गिफ्ट देना हो — ये सारे काम राहुल ही करता था।मगर साथ में तेजस से हमेशा कहता:”…मैं चाहता हूं, तुम्हारी जिंदगी में एक ऐसी लड़की आ जाए… जो तुम्हारी हो जाए… तुम्हें अपना बना ले… तुम्हारी जिंदगी में शांति और प्यार आ जाए…”तो तेजस हंस कर कहता:”…यह बात नामुमकिन है… मैं किसी से कभी प्यार नहीं कर सकता… और कोई मुझसे प्यार क्यों करेगा…? अगर किसी को मुझसे प्यार होगा तो सिर्फ मेरे पैसे से होगा… जो मुझे चाहिए, वो मुझे एक लड़की से सिर्फ एक रात के लिए चाहिए… दोबारा मैं उसकी इच्छा नहीं रखता…””…कोई बात नहीं, कोई तो आएगी तुम्हारी जिंदगी में… जिसकी इच्छा तुम बार-बार करोगे…” राहुल उसे हंस कर कहता।—🌟 स्टिकर (टैगलाइन) याद रखिए:> 💔 मनमर्जियां इश्क दियाहर रात बदलती उसकी दुनिया…क्या एक लड़की उसकी रूह बदल पाएगी?—
mile Na mile hum episode 2

Discover more from So You Secrets with Ranj ✨ 🌿 कहानियाँ • ब्यूटी टिप्स • स्वादिष्ट रेसिपीज़ 🌿
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
अपनी फाइल जाकर ठीक करो…” उसने प्रीति से कहा। वह चाहे जैसा भी था, मगर उसे अपने काम में लापरवाही बिल्कुल भी पसंद नहीं थी।प्रीति खुश थी। आज ऑफिस के पहले ही दिन उसका काम हो गया था। उसके ऑफिस से बाहर जाते ही प्रीति ने किसी को फोन किया:”…काम हो गया… पहले ही दिन…””…हाँ,…







Leave a Reply